आगे चल रहे हैं ट्रेलर में घुसी कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल
पीपलू (ओपी शर्मा)। टोंक जिले के नेशनल हाईवे 152 पर बरोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिडी जिससे कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया । ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ।
बरौनी एसआई नूर मोहम्मद ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव मोटूका के समीप देर रात सड़क हादसा हुआ दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने बताया की वीरेंद्र नरूका गुराई और रामकिशन गुर्जर जयपुर से गुराई आ रहे थे इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगा दिया जिससे कार पीछे घुस जाने से विरेन्द्र नरुका और रामकिशन गुर्जर की मौके पर मौत हो गई तथा सुरज प्रजापत गंभीर घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया गया ।
पुलिस ने शवों को सहादत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और अनुसंधान शुरू किया।

0 Response to "आगे चल रहे हैं ट्रेलर में घुसी कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा "
एक टिप्पणी भेजें