Advertisement

हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

 

समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया 7 जनवरी से

(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। अलियाबाद मोड पर स्थित अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज के छात्रावास में अखिल हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया व समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में छात्रावास समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाने की प्रक्रिया 7 जनवरी से माह अप्रेल तक करने का सर्वसम्मती निर्णय लिया गया साथ ही 7 जनवरी को नवनिर्वाचित विधायक रामसहाय वर्मा का स्वागत समारोह करने का निर्णय लिया। इस दौरान छात्रावास में कन्या महाविद्यालय का संचालन करने, छात्रावास में दो-तीन बडेे हॉल का निर्माण करवाने, सौर ऊर्जा लगवाने, जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्षों से प्राप्त प्रस्ताव व सुझाव सुझावों पर विचार करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष गोपीलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, महामंत्री मदनलाल शर्मा, शंभू शर्मा, लक्ष्मीप्रसाद शर्मा, हनुमान शर्मा, रामपाल शर्मा, रामेश्वरप्रसाद शर्मा, शंकरलाल शर्मा, भेरूलाल शर्मा, सीताराम शर्मा भांवता, नाथूलाल शर्मा, मीठालाल शर्मा, रामअवतार भूंगा, घनश्याम भूंगा, हरपाल शर्मा, लालाराम शर्मा, भंवरलाल शर्मा, छितर पटेल व मदनलाल सरसिण्या सहित छात्रावास कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status