श्रीराम मंदिर निर्माण समारोह समितियां हुआ गठन
निवाई। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के 500 सालों के बाद नवीन भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ग्राम संग्रामपुरा में समिति का गठन किया गया। प्रहलाद शर्मा गुरुजी ने बताया कि गांव के प्रबुद्धजन भगवान के मंदिर में एकत्रित हुए। संघ के कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रसाद और रघुवीर स्वामी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद 22 जनवरी और उससे पहले किए जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। समिति में संयोजक रामजीवण शर्मा, सहसंयोजक ग्यारसीलाल शर्मा, वस्तु प्रभारी श्रीप्रसाद शर्मा व नंदलाल शर्मा तथा सदस्य के रूप में कजोडमल शर्मा, गिर्राज शर्मा, भंवरलाल शर्मा, रामावतार शर्मा, कैलाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, शंभूदयाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, दीपक शर्मा व सीताराम शर्मा सहित अन्य युवाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति माह जनवरी के प्रथम सप्ताह में अयोध्या से आए पूजित चावल को घर-घर तक पहुंचाएंगे और 22 तारीख को गांव में भव्य और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार केरोद में भी समिति का गठन किया गया। गिर्राज चौधरी ने बताया कि जिला पाथेय कण प्रमुख प्रेमप्रकाश शर्मा ने 22 जनवरी को किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर समिति का गठन किया जिसमें श्योकिशन चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, सूरज चौधरी, रामफूल मीणा, जगदीश यादव, सीताराम गुर्जर, रामफूल गुर्जर, गोरीलाल मीणा, मोहनलाल गुर्जर, श्रवण गुर्जर, रामफूल डोई, रंगलाल गुर्जर, जयनारायण गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, लादूलाल मीणा, मोतीलाल तंवर, कैलाश मीणा व गजानंद गुर्जर सहित अन्य युवाओं को शामिल किया गया है।

0 Response to "श्रीराम मंदिर निर्माण समारोह समितियां हुआ गठन"
एक टिप्पणी भेजें