हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य का झिलाय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंगलवार, 19 दिसंबर 2023
Comment
जेसीबी मॉडल किया भेंट
(भागचंद कौशिक)
निवाई। नवनिर्वाचित हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य का शिवाड़ धाम से लौटने के दौरान गांव झिलाय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य को जेसीबी का मॉडल भेंट किया। भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण गांव के तालाब पर स्थित तेलोलाई बालाजी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। विधायक बालमुकुंदाचार्य के मंदिर पर पहुंचते ही जमकर नारे बाजी की और माला व दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान हवामहल विधायक ने कहा कि कभी भी किसी भी कार्य के लिए जरूरत होने पर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, अवदेश राजवंशी, नरेश नायक, जीतू नायक, कालू सेन, अर्जुन शर्मा व राजू सिंगला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य का झिलाय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें