संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है-रामसहाय वर्मा
विधायक वर्मा ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ
निवाई। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र राहोली में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक रामसहाय वर्मा व उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह ने मां सरस्वती के चित्रपट के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा विकास केंद्रित, गरीब कल्याण और जनहित कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से सभी हितग्राहियों सहित प्रदेश की जनता को पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर विकास अधिकारी रानू इंकियां, जिला परिषद सदस्य रामजीलाल बैरवा, पंचायत समिति सदस्य शंकरलाल हाथीवाल, सरपंच फूला देवी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष छोटूलाल सैनी, युवा इकाई अध्यक्ष भगवान सिंह निर्वाण, मंडल उपाध्यक्ष शंकरलाल सैनी, कमलेश चावला महेश सैनी गुंसी, भाजपा वरिष्ठ नेता रामप्रसाद शर्मा, प्रकाश जैन व सुमेर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है-रामसहाय वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें