Advertisement

विधायक वर्मा ने पीएमश्री विद्यालय राहोली के नवाचारों को सराहा

विधायक वर्मा ने पीएमश्री विद्यालय राहोली के नवाचारों को सराहा

 


निवाई। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा अमृतकाल में नये भारत का संकल्प के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई। जिसका निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने अवलोकन कर सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने विधायक वर्मा को बताया कि यह विद्यालय निवाई ब्लॉक का एकमात्र पीएमश्री विद्यालय है जिसके शिक्षक व विद्यार्थी लगातार शैक्षणिक नवाचार कर रहे है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामजीलाल बैरवा, पंचायत समिति सदस्य शंकरलाल अटल, संरपच राहोली फूला देवी मीना, उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह, वीडीओ रानू इंकिया, सीबीईओ हरिनारायण मीना, सीडीपीओ अमृता खण्डेलवाल, उपसरपंच मधुसूदन शर्मा, सियाराम शर्मा, पूर्व सरपंच गुन्सी शंकरलाल सैनी, अन्नू बन्ना, गोपाल मौर्य, शंकरलाल हाथीवाल, सुमेरसिंह नरूका, गोविंद हाथीवाल, चतरपाल सिंह, गिरदावर लक्ष्मण मीना, ग्राम विकास अधिकारी खेवरचन्द मीना व पटवारी हेमराज गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "विधायक वर्मा ने पीएमश्री विद्यालय राहोली के नवाचारों को सराहा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status