पीएमश्री स्कूल राहोली में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित
मंगलवार, 19 दिसंबर 2023
Comment
निवाई। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत के दो विभिन्न राज्यों के पीयर ग्रुप बनाए जाते है जिनमें एक राज्य के विद्यार्थी दूसरे राज्य के बारे में जानते हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान व असम का पीयर ग्रुप है। इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के प्रभारी रामरूप शर्मा ने असम राज्य की संस्कृति, इतिहास, वेशभूषा, रीति-रिवाज, लोकगीत, लोकनृत्य व लोकवाद्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

0 Response to "पीएमश्री स्कूल राहोली में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें