उप-राष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री के विरोध में राहुल गांधी एवं कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका
टोंक। उप-राष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के विरोध में शुक्रवार को सवाई माधोपुर चौराहा पर जाट समाज द्वारा प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी एवं कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया। विनय सिंह ताखर ने बताया कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इंडी गठबंधन के विपक्षी सदस्यों द्वारा मिमिक्री कर उपहास उड़ाने एवं राहुल गांधी द्वारा मोबाईल पर वीडिय़ो बनाकर ठहाके लगाकर हंसना शर्मनाक ही नहीं अपितु अत्यंत निंदनीय कृत्य किया है। तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एड. रमा चौधरी, सजनी चौधरी, श्योराज जाट, कजोड़ धनखड़, मुकेश खादवाल, छोटू जाट, ममता चौधरी, किशन गोपाल जाट, लक्ष्मण चौधरी, रामजस, राजाराम, नैनू लाल, शिवजी सरोली, जितेन्द्र चौधरी, मेघराज चौधरी, रामसहाय, प्रेम देवी, कैलाश चौधरी, जयलाल, हीरालाल चौधरी, गोपाल चौधरी, पुष्कर आदि मौजूद थे।

0 Response to "उप-राष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री के विरोध में राहुल गांधी एवं कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका"
एक टिप्पणी भेजें