Advertisement

राजमहल में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

राजमहल में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 


टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एसीबी टोंक ईकाई द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत राजमहल में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पचायत भवन राजमहल पर एसीबी इकाई टोंक के एएसपी राजेश आर्य ने कार्यक्रम में राजमहल कस्बा सहित आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों को भ्रष्टाचार रोकथाम से संबंधित जानकारी दी, किसी भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत मांगकर नाजायज परेशान करने पर एसीबी के टोल फ्री नम्बर 1064 व मोबाईल नम्बर 9413502834 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। एसीबी द्वारा मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने की आमजन को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस मौके पर एसीबी टोंक के अति. पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, पुलिस निरीक्षक नरसीलाल मीना, सहायक उप-निरीक्षक आसिफ खान, कांस्टेबल ईश्वर शर्मा, राजकुमार शर्मा, गणेश सिंह, अजीत सिंह, जलसिंह एवं सरपंच ग्राम पंचायत राजमहल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 Response to "राजमहल में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status