Advertisement

 संविधान पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

संविधान पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित



निवाई | राजकीय महाविद्यालय निवाई में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संविधान पर पोस्टर प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रोफेसर दीपकराज जैन ने छात्रों को संविधान की पोस्टर प्रदर्शनी की सराहना की। अजीमजी फाउंडेशन के सदस्य अनिल गुप्ता व इंदिरा पांचाल ने छात्रों से संविधान संविधान पर संवाद व प्रश्न उत्तर किये। छात्रों पोस्टर प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुमन ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to " संविधान पर पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status