पुलिस के भय से बीच सडक़ पर बजरी खाली कर डंपर चालक फरार,
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
एक डंपर जब्त, एक गिरफ्तार
पीपलू | पीपलू थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बनवाड़ा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सामने से एक डंपर अवैध बजरी भर कर जयपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिया पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया गाड़ी देख करडंपर चालक ने डंपर में भरी बजरी बीच सडक़ पर खाली कर भाग गया। बनवाड़ा चौकी प्रभारी रामगोपाल भट्ट ने बताया कि अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा के आदेशानुसार उच्च अधिकारियों ने निर्देश एवं वृत्ताधिकारी इंदू लोदी व थाना प्रभारी जयमलसिंह के निर्देशानुसार पुलिस सहायक उप निरिक्षक सत्यनारायण चौधरी मय जाप्ता के गश्त के दौरान बनवाड़ा राजीव गांधी सेवा केन्द्र सामने पहुंचे यहां पर एक डंपर आ रहा था जिसको रोक कर जांच करने पर उसमे अवैध बजरी भरीं हुईं मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए। ड्राईवर मुकेश पुत्र जगदीशप्रसाद यादव निवासी नानणसया थाना फागी जिला जयपुर को गिरफ्तार कर पीपलू थाना में खडा करवाया गया वहीं एक डंपर पुलिस की गाड़ी को दूर से देख कर राजीव गांधी सेवा केन्द्र बनवाड़ा के सामने खाली कर भागने में कामयाब हो गया। बजरी सडक़ के बीच में पड़ी होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
0 Response to " पुलिस के भय से बीच सडक़ पर बजरी खाली कर डंपर चालक फरार,"
एक टिप्पणी भेजें