छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
पीपलू | राज्य सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली नि:शुल्क यूनिफोर्म का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजवाड में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर की अध्यक्षता में वितरित की गई। जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड गई। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मध्यान्तर भोजन, फल व किताबे आदि नि:शुल्क दी जा रही है जिससे गरीब छात्र उचित शिक्षा प्राप्त कर रहे है। संस्था प्रधान ने कहा कि सरकार की ऐसी कल्याण कारी योजनाओ से सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि का ग्राफ बढ़ा है। इस अक्सर पर शिक्षिका मनोजकुमारी सोना यादव, मुकेशकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शाला के 140 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित की गई।

0 Response to " छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित"
एक टिप्पणी भेजें