Advertisement

 राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण की धुरी- प्रो सौलत अली खान

राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण की धुरी- प्रो सौलत अली खान



पीपलू | राजकीय कन्या महाविद्यालय पीपलू में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो सौलत अली खान तथा मुख्य अतिथि यूनानी चिकित्सक डॉ. ताराचंद वर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो सौलत अली खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राष्ट्र निर्माण की धूरी है। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयं सेवकों को स्वयं के निर्माण करने हेतु प्लेटफॉर्म मिलता है। राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी पाठशाला है जिसमें देश निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई जाने की जिम्मेदारी समझने का मौका मिलता है। डॉ. ताराचंद वर्मा ने छात्राओं को अपने कैरियर निर्माण के बारे में विशेष आह्वान करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में सफल होकर जनसेवा कर सकते है इसके लिए आपके मन मे जनसेवा, समाजसेवा के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। साथ ही डॉ. ताराचंद वर्मा ने यूनानी मेडिसिन के बारे में रोचक जानकारियां भी छात्राओं को दी। महाविद्यालय के डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा ने छात्राओं को आव्हान किया कि भारत को विकसित बनाने के लिए हमें निरंतर सामाजिक तथा शैक्षिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निरन्तर मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम प्रभारी जेपी वर्मा ने द्वितीय एक दिवसीय शिविर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आव्हान किया। अंत में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत प्राचार्य ने छात्राओं को शपथ दिलाई। एक दिवसीय द्वितीय शिविर कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी जेपी वर्मा एंव प्रभुलाल शर्मा, कैलाश शर्मा, रामकेश मीणा, हनुमान जाट व सांवरमल बैरवा सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to " राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण की धुरी- प्रो सौलत अली खान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status