तीन दिवसी समाजोत्पादक शिविर का शुभारंभ
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
पीपलू | बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजवाड में समाजोत्पादक कार्य का तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ संस्था प्रधान ओमप्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में छात्रों ने प्रथम दिन शाला भवन, प्रागंण की साफ-सफाई कर श्रमदान का महत्व समझाया गया। इस अवसर सामाजिक कुरीतियों पर संस्था प्रधान ने नाता प्रथा, दहेज प्रथा, मुत्युभोज, कन्या हत्या, डाकण प्रथा के के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक देवराज गुर्जर, सोहनलाल शर्मा ने शिविर के आयोजन करने के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। शिक्षक मुकेशकुमार शर्मा ने सरकार द्वारा छात्रों को समाजोत्पादक शिविर के माध्यम से स्वावलम्बन बनाने के प्रयासों के बारे में बताया।

0 Response to " तीन दिवसी समाजोत्पादक शिविर का शुभारंभ "
एक टिप्पणी भेजें