*आत्मनिर्भर किसान ही समृद्ध भारत की पहचान: ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी*
टोंक (अशोक शर्मा)। भारत का भाग्य विधाता किसान ही इस देश की शान है शाश्वत योगिक खेती पद्धति जीवन जीने की श्रेष्ठ कला है इस पद्धति को अपनाकर हर किसान आत्मनिर्भर बन सकता है आत्मनिर्भर किसान ही भारत को श्रेष्ठ व समृद्ध बना सकते हैं। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक की ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने किसान दिवस पर कृषि मंडी टोंक में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थी उन्होंने कहा कि हमारे श्रेष्ठ संकल्पों का प्रभाव हर एक पौधे पर पड़ता है जिससे हर पौधे में गुणवत्ता बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि राजयोग हमें योगी जीवन द्वारा निर्मल मन से सच्चे अर्थ में स्वाभिमानी बनना सीखता है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा चलाए जा रहे शाश्वत योगिक खेती परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जल संरक्षण का भी महत्व बताया।
इस मौके पर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट , जिला महामंत्री हरिशंकर धाकड़ तथा संगठन के पदाधिकारी एवं जिले के किसान भाई बहन मौजूद थे।

0 Response to "*आत्मनिर्भर किसान ही समृद्ध भारत की पहचान: ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी* "
एक टिप्पणी भेजें