Advertisement

 *सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलने लगी "RGHS" योजना के अंतर्गत आने वाली दवाईयां!*

*सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलने लगी "RGHS" योजना के अंतर्गत आने वाली दवाईयां!*


:- लाभार्थियों को दवाइयों की सुचारू आपूर्ति करने का लिया निर्णय!

:- आश्वासन पर लिया "RGHS" योजना के अंतर्गत सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को दवाइयां देने का निर्णय !

:- राजस्थान पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष / पदाधिकारी एव अखिल राजस्थान "RGHS" अधिकृत दवा विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष / पदाधिकारी ने विचार- विमर्श कर हर समस्या में एक जुटता बनाए रखने का दिया आश्वाशन

टोंक (अशोक शर्मा)। शुक्रवार को"RGHS "दवा विक्रेता महासंघ के प्रदेश पदाधिकारीयो ने राज्य स्तरीय पेंशनर भवन में राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर, प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह चंदेल एवं प्रदेश महामंत्री जी.के मीणा से मुलाकात कर पेंशनर समाज को आ रही परेशानियों एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की मीटिंग में राजस्थान पेंशनर समाज के अनुरोध पर "RGHS" दवा विक्रेता महासंघ ने आज से प्रदेश में पेंशनरों को विभाग द्वारा स्वीकृत दवा नियमित रूप से देने की घोषणा की बकाया भुगतान एवं अन्य समस्याओं के लिए वित्त शासन सचिव से अगले सप्ताह मिलकर दवा विक्रेताओं का पक्ष रखने का आश्वासन प्रदेश पेंशनर पदाधिकारी ने दिया है !इसके पश्चात "RGHS "अधिकृत दवा विक्रेता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय ,सचिव सुबोध अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, संस्थापक संरक्षक सचिन गोयल, मुख्य संरक्षक चंद्र मोहन गांधी, उपाध्यक्ष राकेश सोनी, मनीष सोनी, मीडिया एवं आई.टी प्रभारी रवि गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, श्रवण गहलोत ने राजस्थान राज्य हेल्थ एसोरेंस (RSHAA ) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मयंक मनीष से मुलाकात कर भुगतान अनुसूची और भुगतान आश्वासन के लिए भविष्य की शर्तें बिलों की अस्वीकृति कटौती उत्पादन पर डिस्काउंट संबंधी समस्या सरकारी योजना के बारे में बाजार में चल रही अफवाह सहित "RGHS "संबंधी अन्य समस्याओं पर विस्तृत विस्तार से चर्चा की इस श्री मयंक मनीष ने सभी जायज समस्याओं के तत्वरित समाधान का आश्वासन दिया इस पर पदाधिकारी ने उनकी बातों से संतुष्ट होकर सभी लाभार्थियों को दवाइयां की सुचारू आपूर्ति करने का निर्णय लिया है समय-समय पर भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते रहने की बात मयंक मनीष ने कहीं और पूरी तत्परता से समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने के प्रति आश्वस्त किया! सभी पदाधिकारी ने उनकी कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया!

विवेक विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष,सुबोध अग्रवाल प्रदेश सचिव अखिल राजस्थान RGHS अधिकृत दवा विक्रेता महासंघ

0 Response to " *सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलने लगी "RGHS" योजना के अंतर्गत आने वाली दवाईयां!*"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status