नि:शुल्क गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे
रविवार, 24 दिसंबर 2023
Comment
(रिपोर्ट:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। वनस्थली पीईईओ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसड़ी रामपुरा में राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना के अन्तर्गत गणवेश का वितरण किया गया। अध्यापक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 90 विद्यार्थियों को गणवेश वितरण किया गया। गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सूरजमल बैरवा, अध्यापक राजेंद्र कुमार, दीपक, हनुमान रमड़वाल, अंजु यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "नि:शुल्क गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे"
एक टिप्पणी भेजें