अयोध्या जा रहे राम भक्त राजेश राव का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
(रिपोर्ट:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा से अयोध्या जा रहे पदयात्री राम भक्त का शुक्रवार को अहिंसा सर्किल पर जोरदार स्वागत किया। पैदल जा रहे राम भक्त राजेश राव ने युवाओं को संबोधित करते हुए हिंदुत्व एकता पर जोर दिया। निवाई कस्बे में पैदल यात्री के पहुंचते ही बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राकेश खारोल के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निवाई अहिंसा सर्किल पर भारत माता, जय श्री राम, हनुमान एहिंदू एकता के नारों से सर्किल को गुजायमान करते हुए जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राम भक्त को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर दयाराम चेची, महेंद्र पोसवाल, हुकम जायसवाल, बुद्धि प्रकाश मीणा, राहुल नायक, विष्णु चौधरी, अंकित खंगार, विजय सिंह गुर्जर, रोहित वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, रोशन मीणा व अजय सैनी सहित अनेक बजरंगी उपस्थित रहे।

0 Response to "अयोध्या जा रहे राम भक्त राजेश राव का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें