Advertisement

केशव राय मंदिर में सजाई छप्पन भोग की झांकी

केशव राय मंदिर में सजाई छप्पन भोग की झांकी

 

(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। सिरस के श्री केशवराय मंदिर में शुक्रवार की रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। गायक नारायण लाल ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। गायक गोपाल लाल व लक्ष्मण जांगिड़ ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। सिरस के श्री केशवराय मंदिर में शनिवार के दिन 56 भोग की झांकी सजाई गई। छप्पन भोग झांकी के मौके पर महिला मंडल के सदस्यों ने दोपहर को भजन कीर्तन किया।भजन कीर्तन पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में रामकिशोर गौतम, लोकेश गौतम, हरिराम गुर्जर, सीताराम दाधीच, रमाशंकर भारद्वाज व सुरेंद्र पारीक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "केशव राय मंदिर में सजाई छप्पन भोग की झांकी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status