Advertisement

इम्मानुअल स्कूल में मनाया क्रिसमस डे

इम्मानुअल स्कूल में मनाया क्रिसमस डे

निवाई। शनिवार को इम्मानुअल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमिस डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के विषय पर बोले गए वचनों के बाद विद्यार्थियों ने एक दूसरे को हैप्पी मैरी क्रिसमिस कहकर घरएपरिवार और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। विद्यालय प्रबंधक आगस्टीन जार्ज द्वारा प्रार्थना करवाई तथा प्राचार्य मिनी ए जॉर्ज ने प्रभु यीशु के जन्म के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जन्म पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अगस्ट्रीन जॉर्ज ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव की भलाई के लिए ही परमात्मा ने सबसे महान और अमूल्य उपहार के रूप में अपना पुत्र ईसा मसीह संसार को भेंट किया था। देश में पनप रही आंतकवादी व हिंसक घटनाएं चिंतनीय है। एक छात्र सान्ताक्लाज बनकर विद्यार्थियों के बीच पहुंचा। तथा नृत्य करते हुए बच्चों टॉपियां व गिफ्ट्स बांटी। विद्यार्थियों ने सान्ता क्लाज के साथ आसमान से आया लाल रंग का फरिश्ताए लेकर खुशियों की सौगात तथा प्रेमएभाईचारा व मानव सेवा के संकल्प के गीत गाए गए। बच्चों ने विद्यालय भवन को रंग-बिंरगी रोशनी, फरियों व फूलों आदि से सजाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में क्रिसमस ट्री पर सजावट की। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने क्रिसमिस डे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कव्वाली, केरोल गीत व प्रभू ईशु का संदेश सुनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य, विचित्र वेशभूषा सहित कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्ने-मुन्ने विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

0 Response to "इम्मानुअल स्कूल में मनाया क्रिसमस डे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status