Advertisement

अधिशाषी अभियंता के निरीक्षण में कार्य संतोषजनक नहीं मिला,

अधिशाषी अभियंता के निरीक्षण में कार्य संतोषजनक नहीं मिला,

 

मौके पर ही तुड़वाया घटिया निर्माण,कनिष्ठ अभियंता को कार्य गुणवत्तापूर्ण करवाने के दिए निर्देश

निवाई। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सिंदरा से भंवर सागर सडक़ पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य का ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता पिंटू मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करवाया जा रहा कार्य संतोषजनक नहीं मिला जिसको देखकर अधिशाषी अभियंता नाराज हो गए। अधिशाषी अभियंता ने पुलिया निर्माण कार्य को रुकवाया एवं मौके पर ही जेसीबी मशीन मंगवा कर घटिया निर्माण को तुड़वा दिया। पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा मैसर्स पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पुलिया निर्माण कार्य में घटिया निर्माण की शिकायत उपखंड अधिकारी निवाई को की थी जिस पर एसडीएम ने अधिशाषी अभियंता को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। पिंटू मीणा शनिवार को पुलिया निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे वहां पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता लोकेश शर्मा से किए जा रहे हैं कार्य की जानकारी ली। जिस पर कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। मीणा ने कनिष्ठ अभियंता को तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाने के निर्देश दिए और उक्त कार्य को तुड़वाया गया। साथ ही उन्होंने कनिष्ठ अभियंता शर्मा को कार्य गुणवत्तापूर्ण करवाने के लिए पाबंद किया।

0 Response to "अधिशाषी अभियंता के निरीक्षण में कार्य संतोषजनक नहीं मिला,"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status