जिले में वितरित करेंगे ऊनी वस्त्र
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
पीपलू। टोंक जिले में 1 हजार से अधिक जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण किया जाएगा। नवाचारी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फीडिंग हैंड्स जयपुर द्वारा शॉल, जैकेट, कोट एवं पुरुषों और महिलाओं के लिए स्वेटर्स, कम्बल और ऊनी टोपी का वितरण करने के लिए उपलब्ध करवाए गए है। श्री कृष्णा सुदर्शन ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के कार्तिक और आकृति संघी की ओर से फीडिंग हैंड्स के पंकज जैन व अमरदीप सोनी द्वारा यह वितरण किया जा रहा है। दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि पीपलू, जयकिशनपुरा में वितरण किया जा चुका है। वहीं टोड़ारायसिंह में गाडिया लोहार, महावर मौहल्ला, रैदास मौहल्ला, बाल्मिकी मौहल्ला के जरुरतमंदों सहित सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को शिवराज कुर्मी के नेतृत्व में एवं दूनी के दुर्गापुरा, देवपुरा आदि में घुमंतू, आदिवासी, घुमक्कड़ जरूरतमंदों, सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षिका ललिता पारीक के नेतृत्व में इन कम्बल, शाल, ऊनी जर्सिया, टोपा, कोट आदि का वितरण किया जाएगा। वहीं जिले में इस तरह अन्य जगह भी जरूरतमंद को चिन्हित किया जाकर उन्हें भी इनका वितरण किया जाएगा। इस कडाके की सर्दी में जरुरतमंदों की सेवा पुण्य कार्य है। हम सबको भी हमेशा समाज के वंचित, उपेक्षित, गरीब वर्गों की सेवा में हाथ बंटाना चाहिए।

0 Response to "जिले में वितरित करेंगे ऊनी वस्त्र"
एक टिप्पणी भेजें