Advertisement

शिविर समापन पर छात्राओं को किया सम्मानित

शिविर समापन पर छात्राओं को किया सम्मानित

 


(रिर्पोटर: ओपी शर्मा)

पीपलू। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजवाड़ में चल रहे तीन दिवसीय समाज उत्पादक शिविर का समापन मुख्य अतिथि सरपंच निम्हेड़ा तुलसीराम गुर्जर के सानिध्य में किया गया। सरपंच गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का समाज के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। संस्था प्रधान ओमप्रकाश यादव ने कहा कि छात्रों में खेल-खेलने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा मिट्टी के खिलौनेे एवं मूर्तियां बनाने से उनमें स्वावलंबन की भावना का विकास होता है। शिविर समापन पर छात्रा निशा मीना, रूबी बानो, पायल मीणा, अन्नू मीणा, पाना गुर्जर आदि को शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने पर मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक मुकेश शर्मा, देवराज गुर्जर, शैतान मीणा, सरफुद्दीन, शिक्षिका मनोज कुमारी, सोना यादव, सोहनलाल शर्मा, प्रहलाद जाट सहित सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे

0 Response to "शिविर समापन पर छात्राओं को किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status