देशवाली समाज का ब्रांच स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
(रिपोर्टर:महेंद्र जैन)
मालपुरा। देशवाली पंचायत चौरासी ब्रांच टोंक-सवाईमाधोपुर द्वारा आयोजित देशवाली समाज का ब्रांच स्तरीय द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को देशवाली समाज भवन अजमेर रोड़ मालपुरा मे आयोजित किया गया। जिसमें माध्य.उच्च माध्य.बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 मे 85% से अधिक अंक प्राप्त प्रतिभाओं का तथा इसी वर्ष दीनी सनद हासिल करने वाले हाफीज, आलिम, कारी हजरात, राजकीय सेवा में नवचयनित कर्मचारी एवं राज्य एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे शामिल खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह मे कुल 75 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्रांच सदर निजाम खां गौड,सचिव अब्दुल रसीद राठौड़,खजांची हैदर अली, पूर्व प्रदेश सदर अब्दुल्ला खां गहलोत, मुकामी सदर गुलाब खां सिलार, हाजी इस्माइल देशवाली, पूर्व शा.शि.अब्दुल हकीम,अब्दुल करीम, सुलेमान खां कांटोली, गुलाब मो.पचेवर, आमीन गौड़, हकीम दबूक,गफ्फार खिलजी, मुश्ताक जेड़, रशीद खां आदि ब्रांच के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद हुसैन देशवाली पचेवर व शिक्षक इरफान अली ने किया।

0 Response to "देशवाली समाज का ब्रांच स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें