Advertisement

भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर तहसील मालपुरा जिला टोंक (राजस्थान) के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गडसा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किसानो का तीन दिवसीय (23 से 25 दिसंबर,2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर तहसील मालपुरा जिला टोंक (राजस्थान) के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गडसा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किसानो का तीन दिवसीय (23 से 25 दिसंबर,2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन




(रिर्पोटर: महेंद्र जैन)
मालपुरा। भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर तहसील मालपुरा जिला टोंक (राजस्थान) के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गडसा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किसानो का तीन दिवसीय (23 से 25 दिसंबर,2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर की अध्यक्षता हुआ। कार्यक्रम मे केंद्र के प्रभारी डॉ आर पुरुषोत्तम, नोडल अधिकारी डॉ अब्दुल रहीम चौधरी, डॉ रजनी चौधरी एवं भीमसिंह एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अथितियों का हिमाचल परंपरा से स्वागत सत्कार प्रभारी डॉ पुरुषोत्तम द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार तोमर ने सभी किसानो को वैज्ञानिक तरीके से भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन करने के तरीके क्षेत्रीय केंद्र से सिखने की जरुरत पर बल दिया l तथा बताया की वर्तमान मे वैज्ञानिक तरीके से छोटे पशुओ का अच्छे से प्रबंधन करके प्रति पशु ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लेने की आवश्यकता है । ओर हिमाचल प्रदेश की टूरिस्ट की अपार सम्भावना होने के कारण मीट उत्पाद के मूल्य संवार्दित उत्पादों के निर्माण पर भी आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने की जरुरत है। यहाँ का कूल पर्यावरण खेती ओर पशुपालन उत्पादों का भण्डारण आसाने से लम्बे समय तक कर सकने मे मददगार है । निदेशक ने बताया की आपके केंद्र की भविष्य के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए संस्थान भरसक प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम मे प्रभारी द्वारा छोटे पशुओ की विभिन्न वर्षभर की जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला 
।कार्यक्रम मे अच्छे नस्ल के पशुओ का चयन, चारा, प्रजनन, ऊन कतरन, टीकाकरण आदि पर दोनों उपयोजनों के 70 किसानो को लेक्चर्स व प्रैक्टिकल कक्षा डॉ अब्दुल रहीम चौधरी व डॉ रजनी चौधरी द्वारा किया गया l ट्राइबल सब प्लान 33 (28 महिला व 5 पुरुष)एवं एससीएसपी 39 (38 महिला व 1 पुरुष) इस प्रकार कुल 72 किसानो को दोनों उपयोजनाओं से निशुल्क कीटनाशक स्प्रे मशीन के साथ प्रमाण पत्र का भी वितरण पधारे अथिति द्वारा किया गया l उपरोक्त ट्राइबल सब प्लान एवं एससीएसपी उपयोजना के प्रशिक्षण का समन्वयक डॉ आर पुरुषोत्तम, डॉ अब्दुल रहीम चौधरी एवं डॉ रजनी चौधरी द्वारा किया गया l डॉ अमरसिंह मीना वरिष्ठ वैज्ञानिक व मीडिया प्रभारी ने कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया l

0 Response to "भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर तहसील मालपुरा जिला टोंक (राजस्थान) के क्षेत्रीय केंद्र उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गडसा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किसानो का तीन दिवसीय (23 से 25 दिसंबर,2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status