Advertisement

खंडार पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी

खंडार पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी

 


6 वर्षीय बच्चे को छुड़ाकर किडनैपर को किया अरेस्ट

सवाई माधोपुर | खण्डार थाना क्षेत्र के गोठडा गांव में 6 साल के बच्चे का दिन दहाड़े किडनैप कर लिया जिसे पुलिस ने महज 15 घंटों में ही छुड़ा लिया। खण्डार पुलिस ने एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

खण्डार थानाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि बालक के पिता पवन उर्फ पप्पू जाट निवासी गोठडा ने खण्डार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पवन ने बताया कि उसके 6 वर्षीय बेटे विनायक जाट को स्कूल से घर आते वक्त बहला कर कैलाश बैरवा किडनैप कर ले गया। किडनैप के बाद आरोपी ने पप्पू को सूचना भिजवाई की, उसकी पत्नी पवन के छोटे भाई के साथ है। जिसे तीन दिन में वापस लौटा देने की बात कही। इसी के साथ ही बच्चे को वापस लौटाने की एवज में 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ैच् हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। खण्डार पुलिस ने जिले के समस्त थानों में इसकी सूचना देकर नाकांबदी करवाई। ।ैप् भरत सिंह, हैड कॉन्स्टेबल अमर चंद ने टीम बनाकर बालक की तलाश की। ग्रामीण ब्व् अनिल डोरिया के नेतृत्व में एक टीम ने महाराजपुरा, बालेर, कोसरा, गांवों व बीहड में दबिश दी। वहीं थानाधिकारी महेश सिंह ने गोठडा, बहरावण्डा कलां, बडौद, बरनावदा, चम्बल के बीहड, जंगल में दबिश दी, लेकिन बालक का पता नहीं चला।

गुरुवार को तलाश के दौरान रामेश्वर तिराहे से आरोपी से बच्चे का दस्तयाब किया गया। इसी के साथ ही आरोपी कैलाश (24) पुत्र जयनारायण बैरवा निवासी कोसरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल व मोटर साइकिल भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे को परिजनो को सौंप दिया गया है।


0 Response to "खंडार पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status