Advertisement

अवैध बजरी परिवहन मामले में एक डंपर व एक बोलेरो कार जप्त

अवैध बजरी परिवहन मामले में एक डंपर व एक बोलेरो कार जप्त

 


निवाई। सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए बजरी से भरे हुए एक डंपर व एक बोलेरो कार को जप्त किया है। इस दौरान पुलिस ने बजरी परिवहन मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि गुंसी नाके से जा रहे अवैध बजरी से भरे डंपर को जप्त किया है एवं एस्कोर्ट करते हुए एक बोलेरो कार को भी जप्त किया। पुलिस ने इस मामले में कालू पूत्र बद्रीलाल मीणा निवासी बडागांव डिडायच थाना चौथ का बरवाडा, अवधेश पुत्र मदनलाल गुर्जर, धारासिंह पुत्र बाबूलाल मीणा व हरिनारायण पुत्र चोथमल प्रजापत तीनों निवासी देवली थाना चौथ का बरवाडा को गिरफ्तार किया है।

0 Response to "अवैध बजरी परिवहन मामले में एक डंपर व एक बोलेरो कार जप्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status