टोंक महोत्सव-2023
मंगलवार, 19 दिसंबर 2023
Comment
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार को
टोंक। टोंक महोत्सव के तहत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार, 21 दिसंबर को रात्रि 8 बजे कृषि ऑडिटोरियम, बमोर गेट में आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय हास्य कवि कुलदीप रंगीला, शक्करगढ़ के हास्य गीतकार राजकुमार बादल, लाफ्टर फेम हास्य कवि विजय विचित्र, अंता के राजस्थानी गीतकार विष्णु विश्वास, बिहार की कवयित्री उषादास, उदयपुर की भावना भव्या एवं टोंक के राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार कवि को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।

0 Response to "टोंक महोत्सव-2023"
एक टिप्पणी भेजें