टोंक महोत्सव के तहत 20 से 24 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
टोंक। अंजुमन सोसायटी खानदाने अमिरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से 20 से 24 दिसंबर तक टोंक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 4 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बुधवार, 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे नवाब अमीरूद्दौला की समाधि पर पुष्प अर्पित किये जाएंगे। सुबह 9 बजे बड़ा कुआं से अरबी-फारसी शोध संस्थान तक रन फॉर टोंक, 11 बजे एपीआरआई में रियासतकालीन प्रर्दशनी, सेमीनार, स्कालर्स एवं साहित्यकारों का व्याख्यान एवं सायं 7ः30 बजे प्रेरणा ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
महोत्सव से दूसरे दिन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे सआदत पवेलियन में क्रिकेट प्रतियोगिता, 10 बजे खलील क्लब में टेनिस, 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला खेल स्टेडियम मंे बैडमिंटन, दोपहर 1 बजे अरबी फारसी शोध संस्थान में पंजा लड़ाना प्रतियोगिता तथा रात्रि 8 बजे कृषि ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। तीसरे दिन 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे एपीआरआई में रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकिल व्हील चैयर प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे चारबेत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर को अरबी फारसी शोध संस्थान में रात्रि 8 बजे मुशायरा होगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि समापन दिवस 24 दिसंबर को सुबह 8ः30 बजे पुरानी टोंक गढ़ में पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से नेहरू पार्क तक शोभा यात्रा एवं सायं 7 बजे कृषि ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

0 Response to "टोंक महोत्सव के तहत 20 से 24 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे"
एक टिप्पणी भेजें