सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 22 दिसंबर से
टोंक। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य और एसएससीआई के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है। दस्ता परिषद के हरे कृष्ण औझा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 22 दिसंबर को पंचायत समिति टोडारायसिंह, 23 को मालपुरा, 24 को निवाई, 25 को देवली, 26 को पीपलू, 27 को उनियारा एवं 28 दिसंबर को पंचायत समिति टोंक में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 10वीं एवं 12 वीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 8787090926 एवं 8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 Response to "सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 22 दिसंबर से"
एक टिप्पणी भेजें