Advertisement

90 फिट गहरे कुँए में नन्दी के गिर जाने से एसडीआरएफ टीम ने निकाला

90 फिट गहरे कुँए में नन्दी के गिर जाने से एसडीआरएफ टीम ने निकाला

 


टोंक। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गोयल अस्पताल के सामने खाली प्लाट में स्थित 90 फिट गहरे व अन्धेरे कुँए में नन्दी के गिर जाने पर रविवार को सुबह घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची व घटनास्थल का नीरिक्षण कर घटना की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये हालात पुलिस अधीक्षक टोंक को आग्रह किया कि जिन्होने तुरन्त एसडीआरएफ की टीम मय साजो सामान के अजमेर से टोंक पहुंचने के प्रबन्ध किये । वक्त रात्री होने व कुआँ गहरा होने से रात्री में रैस्क्यू ऑपरेशन करना उचित प्रतित नही लगा । रविवार को सुबह रेस्क्यु ऑपरेशन प्रारम्भ किया तथा कुआँ सकड़ा एवं गहरा होते हुये भी एसडीआरएफ की टीम हैड कांनि. विमल कुमार, कांनि. भरत लाल, श्रवण कुमार, राजेन्द्र, राजेन्द्र, राजेश, राजाराम, गोविन्द नारायण, आदुराम, राजेश कुमार, सुरेश कुमार एवं सावतराम ने साहसिक कार्य करते हुये नन्दी को जीवित सकुशल बाहर निकाला गया, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु पशु चिकित्सालय भेजा गया ।

0 Response to "90 फिट गहरे कुँए में नन्दी के गिर जाने से एसडीआरएफ टीम ने निकाला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status