Advertisement

 नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन



(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। कल्प सेंटर फॉर अनफोल्डिंग लर्निंग पोटेंशिअल्स द्वारा देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट के वित्तीय सहयोग तथा स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत भरथला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में नि:शुल्क महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया। कल्प संस्था के सचिव डॉ. ओमप्रकाश कुलहरि ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग एवं बाल रोग से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त महिला एवं बालिकाओ के एनीमियाए एवं वयस्क तथा बुजुर्ग व्यक्तियों के रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जाँचें भी की गई। शिविर में लगभग 500 महिलाए बच्चों एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य की जांच की गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजय अरोडा ने 215 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षिता हाडा एवं डॉ मुदिता हाडा ने 250 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। डॉ फिरोज खान द्वारा सामान्य बीमारियों, बीपी, ब्लड शुगर की जाँचे की तथा उचित परामर्श प्रदान किया। 76 बालिकाओं एवं महिलाओं में एनीमिया की जाँचे की गई जिसमें 40 प्रतिशत रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। 70 व्यक्तियों की बीपी एवं शुगर जांच की गई जिसमें तीन व्यक्तिओं के उच्च रक्तदाब पाया गया तथा 8 रोगियों के खून में शुगर की अधिकता पाई गई। इन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया।शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत भरथला में वार्ड पंच कविता शर्मा, शंकरलाल कुमावत, महेन्द्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ तथा एएनएम ने भी स्वास्थ्य जांच में सहयोग करते हुए रोगियों को संबंधित दवाइयों का निशुल्क वितरण करने में सहयोग किया। फाउंडेशन के राकेश चौहाण, कल्प प्रबंधक हेमंत शर्मा, ब्लॉक समन्वयक मुकेश शर्मा, संकुल प्रभारी माफिया, अंजना, सीमा, धनराज, कविता, संजू, हंसा, गिरिजा व हेमलता सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status