प्रयाग विजयवर्गीय बने अध्यक्ष
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। विजयवर्गीय समाज निवाई तहसील कार्यकारिणी चुनाव के लिए एक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर प्रयाग विजयवर्गीय सिदडा को नियुक्त किया गया एवं कार्यकारणी में संरक्षक कैलाश विजय सिरोही, उपाध्यक्ष बाबूलाल विजय गुढा, महामंत्री गौरीशंकर भरथला, कोषाध्यक्ष विनोद रामपुरा, मंत्री सोनू विजय झिलाय, संगठन मंत्री राम नरेश पीपलू, प्रचार मंत्री जितेंद्र विजय, खेल मंत्री विमल डूंगरी व राजेश हरिपुरा सदस्य सुरेश मल्ला, हेमन्त मोदी, ओम नटवाड, सौरभ गुनपुरा, रमेश जनता टेंट हाउस, सजंय बनस्थली, मुकेश झिलाय, रामचरण किवाड, सशिकांत बांदीकुई, प्रेम अजमेरी, सुरेश राजपुरा को नियुक्त किया गया। समाजसेवी रामचरण विजय ने बताया की नवनियुक्त कार्यकारिणी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं समाज हित मे काम करने की शपथ दिलवाई गई।

0 Response to "प्रयाग विजयवर्गीय बने अध्यक्ष"
एक टिप्पणी भेजें