अयोध्याजी से आये पूजित अक्षत का झिलाय में भव्य स्वागत
निवाई। अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर मे 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह व राम भक्तों को निमंत्रित करने हेतु प्राप्त पूजित अक्षत कलशो का झिलाई में भव्य स्वागत किया गया। बजरंग दल प्रांत विद्यार्थी प्रमुख रूपेश यादव ने बताया कि झिलाई में सिंदरा दरवाजे के पास बालाजी के मंदिर से अक्षत कलश की शोभायात्रा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन करके रवाना किया गया। शोभायात्रा के साथ भगवान श्रीराम की झांकी रथ में चल रही थी। शोभायात्रा झिलाई के मुख्य मार्गो से निकली जहां लोगों ने पुष्प वर्षा करके हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। शोभायात्रा में भक्त नाचते गाते चल रहे थे व स्त्री-पुरुष अक्षत कलश को अपने सिर पर रखकर चलते हुए स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे। शोभायात्रा तेजाजी के मंदिर तक पहुंची और वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख सुरेश स्वामी ने राम मंदिर के इतिहास और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर विचार व्यक्त किया साथ ही सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में छोटू महाराज, सुनील शर्मा, सीताराम शर्मा, शिवजी जांगिड़, जिला परिषद सदस्य नरेश नायक, भवानी प्रजापत, सत्यनारायण वर्मा, रामेश्वर गुर्जर, गिर्राज गुर्जर सहित हिन्दू संगठनों के कार्यकत्र्ता व अनेक राम भक्त मौजूद थे।

0 Response to "अयोध्याजी से आये पूजित अक्षत का झिलाय में भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें