Advertisement

राम कथा का समापन राज तिलक के साथ किया गया

राम कथा का समापन राज तिलक के साथ किया गया

(रिर्पोटर:ओपी शर्मा)

पीपलू। पीपलू के समेलिया के द्वारकाधीश मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन सोमवार को अयोध्या में राम का राज्याभिषेक किया गया। कथा के समापन के अवसर पर यजमानों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। श्रीराम के राज्याभिषेक पर राम दरबार की झांकी सजाई गई। राजतिलक पर गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रों उच्चारण करते हुए। राम के तिलक लगाकर राजमुकट धारण करवाया था। कथा में भी मोहनदास ने राम के तिलक लगाकर राजमुकट धारण करवाया। कथा वाचक पंडित रमेश कुसुम चौरु ने काकभुसडी जी को ज्ञान प्राप्ती गरूड़ जी महाराज के मोह की कथा सुनाई और बताया की भगवान की भक्ति और आशिर्वाद से कोआ भी भक्त और ज्ञान हो जाता है। इस अवसर पर यजमान हनुमान सिंह, सीताराम सेन, नेमीचंद जाट, रामनारायण जाट, सत्यनारायण ककरालया, यज्ञाचार्य पंडित भगवान दाधीज, राधामोहन शर्मा, महन्त मनोज शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "राम कथा का समापन राज तिलक के साथ किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status