ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ- विधायक रामसहाय वर्मा
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्कासिंह गुर्जर ने भी की शिरकत
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
(रिर्पोटर:ओपी शर्मा,बाबूलाल गुर्जर)
पीपलू। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी जनता का काम करें, ग्रामीण जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने की व्यवस्था करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के वाजिब कामों में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। भाजपा सुशासन के संकल्प के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा में लंबे समय से चरागाह में बसे हुए लोगों को भी आबादी में शामिल करने की मांग उठाकर लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार होंगे।
उन्होंने कहा कि गांव के गरीब से लेकर शहर की झुग्गी-झोपड़ी तक योजनाएं पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए प्रधानमंत्री ने गारंटी दी है। जो भी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी भविष्य में योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों का आह्वान किया कि एंबेसडर बनकर दूसरों को भी बताएं कि उन्हें योजनाओं का फायदा किस तरह मिला है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्कासिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनावों तुष्टीकरण के मुद्दे पर चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति करती है। वर्गभेद करके अपनी राजनीति चमकाना, वोट बैंक की राजनीति करना, समाज में विभेदनकारी राजनीति करना यह कांग्रेस का काम है। इस कार्यक्रम में जाति पाति का भेद नहीं बल्कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को मिले यह भाजपा की नीति है। राजस्थान में 23 दिन बाद भी मंत्रीमंडल के गठन नहीं होने के सवाल पर कहा कि बहुत जल्दी ही गठन हो जाएगा तथा सरकार वास्त में जनता की सरकार होगी के रूप में कार्य करेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर नागरिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में मरीजों की सेहत जांची गई। उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। वंचित पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर प्रधान रतनी देवी चंदेल, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, निवाई प्रधान रामअवतार लांगड़ी, विकास अधिकारी योगेशकुमार मीणा, एसडीएम वर्षा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, सीआर संतोक देवी सोनी, सरपंच कविता सैनी, गिर्राज गुर्जर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण चंदेल, मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष दशरथसिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजावत, राजेश गौड़, देवशंकर गुर्जर, बाबूलाल माहेश्वरी, सियाराम शर्मा, पूर्व प्रधान ममता चौधरी, पूर्व सरपंच प्रेमचंद जैन, नंदलाल गुर्जर, पार्षद अंकित वर्मा, श्योराज चौधरी व अशोक जैन सहित कई कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

0 Response to "ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ- विधायक रामसहाय वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें