उपखंड में वैध एवं अवैध बूचडखानों की जांच के लिए कमेटी गठित, जिला कलेक्टर ने 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
बुधवार, 27 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। विधायक रामसहाय वर्मा की मांग पर जिला कलेक्टर ने वैध एवं अवैध बूचडखानो की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर संबंधित उपखंड की उपखंड मजिस्ट्रेट रविकांत सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है समिति में पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट को सदस्य बनाया है। जिला कलेक्टर ने समिति को निर्देश दिए हैं कि समिति अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर वैध एवं अवैध बूचडखनों की जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिला कलेक्टर के आदेशों की सूचना मिलने पर अवैध बूचडख़ाना चलाने वालों एवं खुले में मांस की बिक्री करने वाले लोगों में हडक़ंप मच गया है।

0 Response to "उपखंड में वैध एवं अवैध बूचडखानों की जांच के लिए कमेटी गठित, जिला कलेक्टर ने 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें