Advertisement

शहर में अवैध बूचडख़ाने की जांच के लिए टीम गठित, एसडीएम कपिल शर्मा को बनाया अध्यक्ष

शहर में अवैध बूचडख़ाने की जांच के लिए टीम गठित, एसडीएम कपिल शर्मा को बनाया अध्यक्ष

(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)

टोंक। जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने शहर में अवैध बूचडख़ाने की जांच के लिए एसडीएम टोंक कपिल शर्मा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई। जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने एक आदेश जारी कर शहर में चल रहे अवैध बूचडख़ाने की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। कमेटी का अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा को बनाया गया, जबकि वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद एवं नगर परिषद आयुक्त श्रीमती ममता नागर को सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी उपखण्ड मजिस्ट्रेट व वृत्ताधिकारी व नगर पालिका अधिकारी अवैध बूचडख़ानों की जांच करेगें। और दोषी पाये पाये जाने पर उचित कानूनी कार्यवाही करेगें। अवैध बूचडख़ानों की कई कई दिनों से शिकायतें मिल रही है। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी एक कमेटी गठित की है, जो अवैध बूचडख़ानों के खिलाफ अभियान चलायेगी।

0 Response to "शहर में अवैध बूचडख़ाने की जांच के लिए टीम गठित, एसडीएम कपिल शर्मा को बनाया अध्यक्ष"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status