भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है-हरि प्रसाद बैरवा
टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किए जा रहे प्रहार विपक्ष के सांसदों के निलंबन में जिला कांग्रेेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना देकर घण्टाघर चौराहा तक काली पट्टियां बांधकर पैदल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि विपक्ष के 142 से अधिक सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के इतिहास में नहीं मिलता है। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है । भाजपा जन-प्रतिनिधियों की ताकत को कमजोर कर रही है । उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का अनुसरण पूरी दुनिया करती है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष देश के उन्नति के लिए दो पटरियां है । भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। विपक्षी दल के इण्डिया अलायंस से जुड़े जिले के नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया, महावीर तोगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, मणिन्द्र बैरवा, सै. मेहमूद शाह, किसान नेता श्रीराम चौधरी, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष कमरूद्दीन, प्रताप मल रेणवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अच्युत ठाकुर, अख्तर जंग आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, रामरतन पटेल, गोपाल जाट, फोजूराम मीणा, वसीम बर्फ वाले, रामलाल सैनी, हरि किशन शर्मा, मासूम अली, बरकात हसीन, अजीज कुरेशी, एड. अब्दुल कदीर, कमलेश चावला, हनुमान यादव, राजेश किराड़, उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, डीआर छोगालाल गुर्जर, सत्यनारायण मीणा मण्डल अध्यक्ष, अशोक कुमार महावर, इरशाद खान सेवादल, सुरेन्द्र रेगर, नसीम अंसारी, राजकुमार रेगर, शाकिर खान, वासीद नूर, वसीम अकरम पूर्व पार्षद, फिरोज नागौरी, मुजीब पार्षद, देवेन्द्र वर्मा, विनोद मराठा, रामलाल सेनीवाल, नाथूलाल चावरिया, विनोद लांबा, राजा खान सेवादल, वीर प्रताप सिंह, विनोद बैरवा, आकाश बैरवा, राजेन्द्र कुमार बैरवा, नवीन कुमार बैरवा, अहसान बाबा, मूलचंद बैरवा मण्डल अध्यक्ष, नरोत्तम लाल शर्मा उनियारा, रामगोपाल मीणा, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, रामकरण चौधरी, चन्द्रप्रकाश मेहता, निज़ाम मोहम्मद, सीताराम जाट, अकबर खान, मनीष चौकी, मोहम्मद शकील राशन, उमर अली, अनवर आदिल, बाबू लाल, मोतीलाल बैरवा, नईम घड़ी वाले, रामदयाल बैरवा, रामदयाल निरंकारी, अमर सोदा, मोहम्मद अकील बीड़ी अध्यक्ष, शोकत खान सेवादल, लालसिंह आदिवासी, नफीस अहमद सेवादल, गणेश लाल बैरवा, कन्हैया लाल बैरवा, महेन्द्र बैरवा, मोहम्मद फरीद टोपी वाले आदि कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

0 Response to "भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है-हरि प्रसाद बैरवा"
एक टिप्पणी भेजें