गीता जयंती पर 18 वी मासिक गौ-सेवा आज
शनिवार, 23 दिसंबर 2023
Comment
टोंक। मोक्षदा एकादशी गीता जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा गांधी गौ-शाला में प्रात: 9 बजे सामूहिक गौ-सेवा का आयोजन किया जाएगा। संघठन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि इस अवसर पर हरे चारे एवं गुड़ से गौ-वंश की सेवा की जाएगी । संघठन के जिला महामंत्री दिनेश पाटौदी, ओम प्रकाश विजय सांखना, एवं धर्मेंद्र गुप्ता ने सभी वैश्य बंधुओं को गौ-सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। शहर महिला अध्यक्ष रेखा जैन ने वैश्य समाज की मातृशक्ति को गौ-सेवा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुडऩे का आग्रह किया है

0 Response to "गीता जयंती पर 18 वी मासिक गौ-सेवा आज"
एक टिप्पणी भेजें