Lalu Yadav: 'क्या हैं नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आएं', आखिर किस सवाल पर खीझ गए लालू यादव
Lalu Yadav: भारतीय जनता पार्टी विरोधी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसको काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ पटना से दिल्ली रवाना हुए। पत्रकारों से उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमलोग मिलकर लड़ेंगे और इनको (मोदी सरकार) हटाएंगे।
पटना: 2024 में मोदी सरकार को हराने के लिए दिल्ली में बैठक है। इसके लिए लालू यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में भी दिखे, जब वे एक पत्रकार के प्रश्न पर भड़क गए। एक पत्रकार ने जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि भाजपा फिर से सत्ता में आएगी, तो इस पर वे भड़क गए। पत्रकार से कहा कि एके ही सवाल पूछते हो। रोज यही बात पूछते हैं। क्या है नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आएं। मिलकर लड़ेंगे और इनको हटाएंगे। वो 'मोदी की गारंटी' वाक्य पर टिप्पणी कर रहे थे।राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर कर देगा। गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में बैठक है। इसमें शिरकत करने के लिए लालू यादव दिल्ली रवाना हुए। अपने बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ पटना हवाई अड्डे से रवाना हुए। लालू यादव ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन की बैठक में सहयोगी एक साथ बैठेंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

0 Response to "Lalu Yadav: 'क्या हैं नरेंद्र मोदी? आएंगे तो आएं', आखिर किस सवाल पर खीझ गए लालू यादव"
एक टिप्पणी भेजें