Advertisement

डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

 


टोंक। पीपलू निवासी प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ वर्मा की सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया ने डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को नियुक्ति पत्र जारी कर परिचय पत्र सौंपा गया, जिसमें यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राजस्थान राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को नियुक्त किया है। डॉ. तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ.साथ जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुमन मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर. पी. चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ. पी. लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, महासचिव डॉ. इलियास अहमद व प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीना व महासचिव देवनारायण खोलिया, सुरजभान बुनकर व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से राजस्थान राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। प्रो डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंप गई है। इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बांकोलिया ने बताया कि प्रो डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा समाज में व्याप्त अत्याचारए उत्पीडऩ एवं शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। वर्मा ने बताया कि अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने के लिए सरकार एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति मिलने पर प्रदेश संगठन मंत्री रामलाल दबकिया, जिलाध्यक्ष टोंक रूपेंद्र ठागरिया, महिला जिलाध्यक्ष सुश्री चंदा खटीक, दिग्विजय सिंह, राम सिंह मीणा, मुकेश कुमार वर्मा, शिवराज ठागरिया, नीरज वर्मा, विशाल ठागरिया, नंदराम बचेतिया, विक्रम ठागरिया, इंद्रजीत चंद्रशेखर, रामराय शर्मा, अनीता शर्मा, सीताराम मीणा, चंद्र प्रकाश वैष्णव, मुकेश कुमार धाकड़, दीपक ठागरिया, गौतम ठागरिया सहित जिले के सभी ब्लॉकों में खुशी व्यक्त करते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया का आभार प्रकट किया गया।

0 Response to "डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status