Advertisement

प्रेरणा ग्रुप ऑफ़  टोंक ने मातृ शिशु कल्याण हॉस्पिटल में मरिजों के लिये 20 कंबल वितरित किये

प्रेरणा ग्रुप ऑफ़ टोंक ने मातृ शिशु कल्याण हॉस्पिटल में मरिजों के लिये 20 कंबल वितरित किये

 


टोंक। मकर संक्रांति के पूर्व दिवस पर प्रेरणा ग्रुप ऑफ़  टोंक की और से टोंक के मातृ शिशु कल्याण हॉस्पिटल में मरिजों के लिये 20 कंबल अस्पताल प्रशासन को भेंट किए गए।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल, उप-नियंत्रक डॉ. चेतन जैन एचिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एन. जाट, महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता राजोरिया, नर्सिंग अधीक्षक रामगोपाल मीणा, स्टोर प्रभारी पवन शर्मा एवं प्रेरणा ग्रुप ऑफ़ टोंक की सभी सदस्य उपस्थित रही। साथ ही मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रेरणा ग्रुप द्वारा कऱीब 150 खाने के पैकेट टोंक शहर में जगह -जगह ज़रूरतमंदों को वितरित किए गए । प्रेरणा ग्रुप ऑफ़  टोंक काफ़ी समय से समाज सेवा के कार्य करता आ रहा। इस ग्रुप से सभी समाज की समाज सेवी महिलायें जुड़ी हुई है, जो कि तन मन एवं धन से समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहती है, अभी कुछ समय पहले प्रेरणा ग्रुप ऑफ़  टोंक द्वारा टोंक शहर की महिलायें जो अपने घरों से छोटे स्तर पर कार्य करती है, उन्हें एक उचित प्लेटफार्म देने के लिए ग्रुप द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। शनिवार को हॉस्पिटल में कंबल भेंट कर ज़रूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए गये, जिन्हें पाकर बच्चे बूढ़े सभी के चहरो पर मकर संक्रांति त्योहार की ख़ुशी देखने को मिल रही थी। इस अवसर पर रेखा जाजू, सुधा लोढ़ा, सुशीला लोढ़ा, हेमा शर्मा, लक्ष्मी विजय, रायना रहक रजक, पंकज गर्ग, मोनिका जैन, पूनम गर्ग, रेखा जैन, अरुणा सोनी, हेमलता तोषनीवाल, स्मिता शर्मा, सोनिया राजावत, अल्पना जोनवाल, भावना जैन, श्वेता सिंहल एवं अंशु सोनी आदि मौजूद थी।

0 Response to "प्रेरणा ग्रुप ऑफ़ टोंक ने मातृ शिशु कल्याण हॉस्पिटल में मरिजों के लिये 20 कंबल वितरित किये"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status