Advertisement

 51 हजार रू. की गुड़ की गर्म लापसी से से की जाएगी गौ-सेवा

51 हजार रू. की गुड़ की गर्म लापसी से से की जाएगी गौ-सेवा

टोंंक। मोदी फैन्स क्लब टोंक के तत्वाधान में मकर सक्रांति पर 51 हजार रू. की गुड़ लापसी से टोंक की सभी गौ-शालाओं में लगभग 1 हजार 300 गौ-वंश की सेवा की जाएगी मोदी। मोदी फैन्स क्लब के सेवा भावी मित्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को लगभग 51 हजार रू. की गर्म गुड़, लापसी बनवाकर टोंक शहर की श्री गांधी गौ-शाला, श्री दूधिया बालाजी, श्री वैष्णो देवी, श्री नसिया बालाजी, श्री कामधेनु, श्री गोकुल धाम गौ-शाला आदि में लगभग 1 हजार 300 गौ-माताओं की सेवा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मोदी फेन्स क्लब सदैव सेवा भाव से सेवा कार्यो में तत्पर रहता है, 10 वर्षों से निरंतर व्हाट्सप पर चलने वाले 80 मित्रों के इस ग्रुप द्वारा अब तक लाखों रुपये के सेवा कार्य किये जा चुके है।

0 Response to " 51 हजार रू. की गुड़ की गर्म लापसी से से की जाएगी गौ-सेवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status