*सीतापुरा स्थित जेईसीसी में चल रहे दो दिवसीय जयपुर फैशन एक्सपो का गुरुवार को म्यूजिकल नाइट के साथ समापन हुआ*
*सिंगर गुरु रंधावा ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल*
गुरु रंधावा अपने फैंस को लेकर काफी सेंसीटिव रहते है। कई बार ऐसा नजारा उनके कार्यक्रम के दौरान दिख जाता है। ऐसा ही नजारा जयपुर में फैशन एक्सपो में म्यूजिकल नाइट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दिखा। गुरु रंधावा रात 10:30 बजे जैसे ही स्टेज पर पहुंचे। सबसे पहले अपने फेमस सॉन्ग बन मेरी रानी के गाने से जयपुर वासियों का दिल जीत लिया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गुरु के गानों पर जैसे ही फैंस ने आगे जाकर डांस करना शुरू किया।
गुरु रंधावा ने लगदी लाहौर लगदी पटोला, गाने के साथ लोगें को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे-जैसे सर्द रात बढ़ती गई। गुरू के एक से बढ़कर एक गाने से हॉल का टेम्परेचर हाई होता गया। जैसे ही गुरू ने इश्क तेरा इश्क मैनू गाया पूरा हॉल में फैंस ने जमकर शोर कर झूमने पर मजबूर हो गए। "हाई रेटेड गबरू", "मेड इन इंडिया", "पटोला", "लगदी लाहौर दी" और भी बहुत कुछ के साथ देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
*बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने दिए अवॉर्ड*
जयपुर फैशन एक्सपो-2024 के समापन पर अवार्ड सेरेमनी में बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने जयपुर समेत कई शहरों से आए मैन्युफैक्चरर और देशभर के बायर को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
जैसे
- फेमस ब्रांड एम.के.टेलरिंग हाउस (रामाज् कुर्तिस)
- अन्नया एक्सपोर्ट जयपुर , पोतिस चेन्नई ,
- शी फैशन जयपुर , श्री गणेश ट्रेडिंग कम्पनी ,
- ,अधीरा फैशन जयपुर ,रॉयल क्रूशन्स जयपुर ,जीटी फैशन दिल्ली ,चंदीराम राम जयपुर,मीना बाज़ार दिल्ली,धाकड़ फैशन ,
- अर्बन बेसिक,एवरब्लूम ,तेजु फैशन दिल्ली ,सम्पत सचिन जयपुर,नीरूज् हैदराबाद,मलिक गारमेंट दिल्ली,
- रूप संगम जयपुर,श्री रुक्मणी फैबटेक्स जयपुर ,रिगॉर्ड्स जयपुर,
- फैशन द्वार जयपुर, गोरीवाला जयपुर,सुशीला मुम्बई ,
- श्री अंबिका फैशन जयपुर आदि
को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
जयपुर फैशन एक्सपो के मीडिया कोआर्डिनेटर मोहित टेलर ने बताया- फैशन एक्सपो में जयपुर,दिल्ली, मुम्बई ,अहमदाबाद, नेपाल, बैंगलोर और हैदराबाद , चेन्नई,पुणे आदि शहरो के होलसेलर और मैन्युफैक्चरर को अवार्ड देके सम्मान किया गया।
इस फेयर में समर सीज़न के लगभग10 लाख पीस का ऑर्डर मिला है
इस एक्ज़ीबिशनमें 65 मैन्युफैक्चरो ने अपने डिज़ाइनर कुर्तियों, सूट सेट, लहंगा सेट, प्लाज़ो सेट,2 पीस,3 पीस,अनारकली सूट, इंडो वेस्टर्न गारमेंट जो ब्लैक एंड वाइट थीम और पेस्टल कलर चार्ट के साथ गोटा पत्ती और सिक्वेंस स्ट्रिप प्रिंट , व्राइबेंट् कलर , बगरू प्रिंट , सांगानेरी प्रिण्ट से बनाये जाते है वो सभी
गारमेंट स्टाल के माध्यम से डिस्प्ले किए !
जयपुर गारमेंट क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया पिछले 6 महीने से मार्केट में मंदी थी। इसपर हमारे क्लब ने इस एक्सपो के बारे में विचार किया। यह हमारा पहला फैशन एक्सपो है। इसमें हमने भारत के सारे बायर्स से बात की। उसके बाद इसका आगाज किया। इस एक्सपो में हमे इतनी जबरदस्त सफलता मिली है की हमारे अनुमान से ज्यादा कस्टमर यहां आए। पूरे देश के गारमेंट़स व्यापारियों की नजर अब सुरत अहमदाबाद से हटकर जयपुर की ओर है। इससे हम लाखों लोगों और घरेलू महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं। इस एक्सपो के बाद जयपुर के गारमेंट व्यापार में एक से दो महीने में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए हमने जयपुर फैशन एक्सपो के दूसरे सीजन का भी आगाज कर दिया है। जनवरी 2025 में जयपुर फैशन एक्सपो सीजन-2 का आयोजन होगा।जयपुर गारमेंट क्लब के सेक्रेटरी अशोक गुप्ता ने बताया कि जयपुर फैशन एक्सपो के पहले सीजन में 65 एग्जिबिटर्स ने हिस्सा लिया और लगभग 1500 बायर्स इसमें शामिल हुए। इस एक्सपो के जरिए करोड़ों का कारोबार हुआ। इस एक्सपो में दिल्ली, मुम्बई, बंगाल, बिहार के साथ नेपाल से भी बायर्स शामिल हुए। इस एक्सपो से हमारे जयपुर के सांगानेर और बगरू में छपाई रंगाई वाले कारखानों को भी मदद मिलेगा।और ग्रे फैब्रिक , डाईंग-प्रिंटिंग यूनिट, हैंड ब्लॉक ,एम्ब्रोडरी, लेस, गोल्ड- करी प्रिंट ,धागा आदि इंड्रस्टी को बढ़ावा मिलेगा !



0 Response to " *सीतापुरा स्थित जेईसीसी में चल रहे दो दिवसीय जयपुर फैशन एक्सपो का गुरुवार को म्यूजिकल नाइट के साथ समापन हुआ*"
एक टिप्पणी भेजें