Advertisement

 अयोध्या से आई पूजित सामग्री पीले चावल मंदिरों में किए वितरित

अयोध्या से आई पूजित सामग्री पीले चावल मंदिरों में किए वितरित



निवाई | श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निवाई शहर के प्रमुख मंदिरों में अयोध्या से आई पूजित सामग्री पीले चावल, श्री राम मंदिर का चित्र, पत्रक आदि प्रदान कर सभी मंदिरों में सामूहिक रुप से कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, श्री राम विजय महामंत्र, मंदिरों को सजाना, दीपक प्रज्वलित करना, लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर 11 से 1 बजे अयोध्या का कार्यक्रम देखना व 22 जनवरी को बड़ी दीपावली मनाना, अंत में सभी मंदिरों में महा आरती के साथ प्रसाद का वितरण करना जिसमें विष्णु का मंदिर कृषि मंडी, दिगम्बर जैन  का मंदिर, चिंताहरण गणेश जी का मन्दिर आदि मंदिरों में संपर्क करके उत्साह के साथ इस महापर्व को मनाने का आग्रह किया। निवाई राम मन्दिर  प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के रामभक्त सर्वेश द्विवेदी  ने  जानकारी देते हुए बताया कि आज इस शुभ अवसर पर सेवा में रहे राम प्रकाश विजय, सुरेश स्वामी, महेंद्र जैन, विष्णु मन्दिर के प्रबन्धक केदार खंडेलवाल, जैन मन्दिर के सचिव मुकेश जैन, त्रिलोकचन्द्र जैन, नेमीचंद जैन, महेंद्र जैन लावा वाले, चिंताहरण गणेश मन्दिर के प्रबन्धक ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश विजय सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to " अयोध्या से आई पूजित सामग्री पीले चावल मंदिरों में किए वितरित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status