Advertisement

 ज्ञान ही जीवन की आधारशिला है ......विवेकानंद

ज्ञान ही जीवन की आधारशिला है ......विवेकानंद


अलीगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विवेकानंद जयंती "युवा दिवस" के रूप में मनाई
 

(रिपोर्टर:मुनीम मीना )

अलीगढ़।राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती "युवा दिवस" के रूप में मनाई गई।इस दौरान महाविद्यालय की बालिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने प्रेरित किया कि ज्ञान ही जीवन की आधारशिला है। बालिकाओं को इस बात की शपथ लेनी चाहिए कि उनके पद चिन्हों पर चलकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। अयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विवेकानंद जी ने चेतना और चरित्र पर बल देते हुए भारतीय सभ्यता संस्कृति से विश्व को परिचय कराया। फाउंडेशन के मुख्य वक्ता उमाकांत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सच्चा धर्म वह है जो विज्ञान की कसौटी पर खरा साबित हो। उन्होंने उनके जीवन से रूबरू भी करवाया।इस दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉक्टर जगदीश प्रसाद, डॉ. पंकज भारद्वाज सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद थी।

0 Response to " ज्ञान ही जीवन की आधारशिला है ......विवेकानंद"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status