दतवास पुलिस स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार, सदर पुलिस अवैध बजरी से भरा ट्रेक्टर-ट्रोली को किया जप्त
शनिवार, 13 जनवरी 2024
Comment
निवाई | सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरा हुआ एक ट्रेक्टर-ट्रोली जप्त किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि गश्त के दौरान एक ट्रेक्टर-ट्रोली को जप्त किया और चालक के विरूद्ध एमएमआरडी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दतवास थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो वर्ष से फरार स्थाई वारंटी विष्णुसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह दरोगा उम्र 37 वर्ष निवासी ठिकरिया थाना चाकसू को गिरफ्तार किया है।

0 Response to "दतवास पुलिस स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार, सदर पुलिस अवैध बजरी से भरा ट्रेक्टर-ट्रोली को किया जप्त"
एक टिप्पणी भेजें