Advertisement

नन्हे मुन्ने बालको द्वारा निकाली भव्य झांकी

नन्हे मुन्ने बालको द्वारा निकाली भव्य झांकी

 


निवाई। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य संचालन निकाला गया। अखिल भारतीय शिक्षण संस्था द्वारा एवं भारतीय शिक्षा प्रचार समिति टोंक से संबंध उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर निवाई के शिशु वाटिका विभाग के नन्हे मुन्ने बालको द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई। विद्या मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ आचार्य सूर्यप्रकाश खंडेलवाल ने बताया के अयोध्या में प्रभु श्री रामलालजी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष में लगभग 300 छात्रों द्वारा शिशु वाटिका विभाग से बड़े उत्साह के साथ घोष की मधुर ध्वनि पर कदम से कदम मिलाते हुए वातावरण को जय श्री राम, जय सियाराम, जय वीर हनुमान के जयकारों से गूंजायणमन करते हुए जुलूस व संचालन निकला शिशु वाटिका प्रभारी शिवराज पराशर ने बताया कि जुलूस विद्या मंदिर के परागण से समिति व्यवस्थापक ताराचंद माहुर, प्रधानाचार्य सुरेश पारीक, बालिका विभाग की प्रधानाचार्य सीमा माथूर ने बालकों को ओम का पाठ देकर प्रारंभ किया। जुलूस में आचार्य शीला शर्मा, ललित वैष्णव, प्रेमलता पारीक, सुशील पारीक, दीपिका, कोमल, रिंकू, लक्ष्मी, अनीता शर्मा, अनीता शर्मा, छोटूलाल सेन व पप्पूलाल चौधरी सहित कई आचार्य व कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to "नन्हे मुन्ने बालको द्वारा निकाली भव्य झांकी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status