Advertisement

 प्रदीप चौधरी बने राजस्थान नर्सेज़ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष

प्रदीप चौधरी बने राजस्थान नर्सेज़ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष



टोंक। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में सर्वसहमति से प्रदीप चौधरी को राजस्थान नर्सेज़ कर्मचारी यूनियन का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप चौधरी इससे पूर्व राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री व राजस्थान प्राईवेट नर्सेज़ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं कई सामाजिक संघठनों में पदाधिकारी रह चुके है।  प्रदीप चौधरी जयपुर में प्राईवेट व सरकारी हॉस्पिटल में गऱीब, अहसहाय, गंभीर मरीज़ या दुर्घटना में गंभीर हालत के मरीजो का ब्लड या अन्य प्रकार से पूरा सहयोग करते है। प्रदीप चौधरी सैकड़ो रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजन कर चुके जनवरी माह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 53 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। प्रदीप चौधरी लगातार समाज सेवा में आगे बढ़ रहे है । राजस्थान नर्सेज़ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रदीप चौधरी जयपुर से टोंक पहुँचे, जहां बीच रास्ते में चाकसू, कोथून, निवाई अन्य जगह स्वागत हुआ।  टोंक पहुँचकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी जैन से शिष्टाचार भेंट की। लक्ष्मी जैन ने नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी को माला, साफा पहनाकर मुँह मीठा कराकर स्वागत किया। नर्सेज़ नेता अब्दुल वसीम के नेतृत्व में भी नर्सेज़ द्वारा सआदत अस्पताल में माला, साफ़ा पहनाकर नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी का स्वागत किया।  प्रदीप चौधरी ने कहा कि वो हमेशा नर्सेज़ की माँगों को लेकर संघर्ष करेंगे ओर नर्सेज़ हित में कार्य करेंगे नर्सेज़ की आवाज़ बनकर उनके हक़ो के लिये संघर्ष करेंगे ।

0 Response to " प्रदीप चौधरी बने राजस्थान नर्सेज़ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status